Menu

मनोरंजन
भारत से पहले विदेश में क्यों रिलीज हुआ Ramayana का टीजर? रणबीर कपूर के लुक पर भी उठे सवाल, प्रोड्यूसर को देनी पड़ी सफाई

nobanner

हाल ही में हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी. हालांकि, इस बीच रणबीर कपूर के फैंस थोड़े नाराज भी नजर आए और इसके पीछे की वजह है कि टीजर को भारत से पहले लॉस एंजेलिस में रिलीज किया गया. ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

ऐसे में जब टीजर इंडिया में नहीं, बल्कि विदेश में पहले दिखाया गया, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. कई फैंस को लगा कि मेकर्स भारतीय दर्शकों को उतनी अहमियत नहीं दे रहे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर एक भारतीय कहानी पर बनी फिल्म का पहला टीजर विदेश में क्यों दिखाया गया? कुछ लोगों ने लिखा, ‘ये हमारी कहानी है, तो पहला हक भी हमारा ही होना चाहिए’. 

भारत से पहले विदेश में रिलीज हुआ टीजर 

वहीं कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म के मेकर्स सिर्फ एनआरआई ऑडियंस को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं और पैसा कमाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. इस पूरे मामले ने इंटरनेट पर अच्छी-खासी बहस छेड़ दी. इन सभी आरोपों के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी बात रखी. उन्होंने हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान इस फैसले के पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा, ‘कोई भी बंटवारा नहीं है, पूरी दुनिया एक है, एक रामायण है और एक राम हैं’. 

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.