Menu

छानबीन: बडगाम से लापता जवान का तीन दिन बाद मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

New Project (38)
nobanner

विस्तार

बडगाम से लापता जवान का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी पहचान समीर अहमद मल्ला निवासी लोकरीपोरा खाग के तौर पर हुई है। उसकी तैनाती इन दिनों जम्मू में थी। परिजनों के मुताबिक वह छुट्टियों में घर आया था। जवान के लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जवान के अचानक लापता होने की जांच कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में तैनात समीर अहमद सोमवार को लोकीपोरा गांव से लापता हो गए थे। वह अपने बच्चे के जन्म पर घर आए थे।

उनकी खोजबीन के लिए पुलिस के साथ उनके परिजन भी लगे हुए थे। पुलिस ने उसके बारे में दोस्तों और उनके रिश्तेदारों से भी जानकारी ली थी।

आतंकियों के अगवा करने का शव 
समीर को आतंकवादियों के अगवा करने का भी शक है। इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। अधिकारियों के अनुसार समीर चार साल पहले कंपनी कमांडर मेजर लीतुल गोगोई मामले में चर्चा में आए थे।



Translate »