Headlines

अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील से खुश हुआ भारत, प्रधानमंत्री मोदी बोले – ‘मैं इस समझौते का…’

अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का भारत ने स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का स्वागत करता हूं. इस संघर्ष ने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान उत्पन्न किया है और कई देशों में जानमाल का नुकसान हुआ है. भारत को आशा है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की आशा करते हैं.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *