Headlines

‘मेडे, मेडे’, पायलट के आखिरी शब्द, 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन से टकराया विमान

अमेरिका के फ्लोरिडा के ग्रीनएक्रस में रविवार (1 नवंबर 2026) को एक रिहायशी इलाके में मिसाइल की तरह लियरजेट 60 नाम का विमान गिरा. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग के मुताबिक हादसे के आखिरी वक्त में प्लेन में सवार लोग चिल्ला रहे थे और कह रहे थे कि हमारे पास टाइम नहीं हैं. वे लोग लगातार मदद के लिए चिल्ला रहे थे.

प्लेन गिरने से पहले पायलट कहा था कि हम 8,000 फीट नीचे जा रहे हैं. मेडे, मेडे. हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं. हम ओवरस्पीड की स्थिति में हैं और 20,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं. हम जमीन से टकराने वाले हैं.

इस बीच एक महिला क्रू भी चिल्लाते हुए कहती है कि हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा है.” इसके कुछ ही पल बाद विमान सीधे जमीन से जा टकराता है.

फ्लाइट कहां जा रही थी?

विमान जब जमीन से टकराने वाला था तब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा, “नवंबर टू ब्रावो डेल्टा, मैं आपके साथ हूं, मुझसे बात करें.” आखिरी वक्त में प्लेन में बैठे एक शख्स ने कहा कि हमारा विमान 60 डिग्री पर झुक गया है. हम कंट्रोल खो रहे हैं.”

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, ‘लियरजेट 60’ विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था और बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा जा रहा था. विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर पूर्व दिशा में जा रहा था, तभी पायलटों ने टर्बुलेंस, बर्फ जमने और बारिश/बर्फबारी की सूचना दी. उन्होंने 2,000 फीट और ऊपर जाने की अनुमति मांगी.

10000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे आया फ्लाइट

डेटा के अनुसार, विमान पहले लगभग 10000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे आया, फिर 20,000 फीट प्रति मिनट और आखिरी में 30,000 फीट प्रति मिनट से भी अधिक की दर से नीचे गिरा. जमीन की ओर गिरने से पहले जेट ने दाईं ओर मुड़ भी गया.

बाद में फ्लाइट डेटा से पता चला कि विमान के नीचे गिरने की दर 32,000 फीट प्रति मिनट से भी अधिक थी. विमान से आखिरी सिग्नल लगभग 8,750 फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किया गया था. अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *