Headlines

बुमराह-सुदर्शन पर सस्पेंस, सुंदर-रेड्डी बाहर… श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, 33 साल के नए ऑलराउंडर को मौका

जिम्बाब्वे दौरा खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. इंडियन टीम में इंजरी कंसर्न देखने को मिला है. नितीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं जबकि 33 साल के नए ऑलराउंडर को टीम में मौका मिला है. स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सस्पेंस है जबकि वाशिंगटन सुंदर इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी. साई सुदर्शन का नाम भी स्क्वॉड में है, लेकिन उनपर भी फिलहाल सस्पेंस है. दोनों ही खिलाड़ियों की उपलब्धता BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी. वहीं, बात करें वाशिंगटन सुंदर की तो इंग्लैंड टूर पर हैमिस्ट्रिंग की समस्या थी, अब श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं हैं.

जडेजा की हुई वापसी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से ड्रॉप हो गए थे, लेकिन अब उनका कमबैक हो चुका है. ऑलराउंडर्स में भारतीय टीम को डबल झटका लगा है. सुंदर के अलावा इस टीम में नितीश कुमार रेड्डी का भी नाम नहीं है. रेड्डी भी हैमिस्ट्रिंग का शिकार हुए थे. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक COE में उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन सेलेक्टर्स ने उनपर कोई रिस्क नहीं लिया.

सारांश जैन को मिला मौका

टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर की जगह सारांश जैन को मौका मिला है. घरेलू क्रिकेट में सारांश जैन का नाम चलता है, लेकिन 33 साल की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ दिया है. सारांश ने 2025-26 के रणजी सीजन शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए मात्र 7 मैचों में 2.64 की शानदार इकोनॉमी से 30 विकेट झटके थे. वहीं, पिछले सीजन में 8 मैचों में 35 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. वहीं, दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए सारांश ने साउथ जोन के खिलाफ 5 विकेट लेकर जलवा बिखेरा था. ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 6 विकेट लेकर चर्चा में आ गए थे.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया 

शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उपकप्तान], यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *