Headlines

विजय सलगांवकर की रफ्तार: बॉक्स ऑफिस पर Drishyam 3 ने रचा नया इतिहास, 300 करोड़ पार कर तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लगातार देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने लोगों को अपनी सीट से बांधे रखा और ताबड़तोड़ कमाई के कई नए रिकॉर्ड्स बना रही हैं. पहले दिन से ही लोगों की भारी भीड़ थिएटर्स में उमड़ रही है, जिसके चलते रोल कल्केशनम में नए मोड़ आ रहे हैं. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बेहद जादुई आंकड़ा पार कर लिया. इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे वीकेंड पर बंपर कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट देखी गई. 11वें दिन फिल्म ने देश भर में करीब 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो रिलीज के बाद से अब तक का इसका सबसे कम वीकडे कलेक्शन माना जा रहा है. इस ताजा आंकड़े के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब तक 315.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वीकडेज में किसी भी फिल्म की कमाई का थोड़ा नीचे आना काफी नॉर्मल सी बात मानी जाती है. 11वें दिन देश भर में इस फिल्म के 13,594 शोज दिखाए गए.

वीकेंड पर दिखा बॉक्स ऑफिस पर असली धमाका

फिल्म को अपने दूसरे वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और ऑडियंस का भारी हुजूम थिएटर्स पहुंचा. 8वें दिन 14.50 करोड़ जुटाने के बाद शनिवार को 14,903 शोज के जरिए फिल्म की कमाई में भारी उछाल दर्ज किया गया और कलेक्शन सीधे 26.50 करोड़ जा पहुंचा. इसके बाद रविवार यानी दसवें दिन 14,872 शोज के दम पर फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में करीब 26 फीसदी की कमी दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दस दिनों के अंदर ही 300 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मारकर सबको चौंका दिया.

‘तानाजी’ को पछाड़कर बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इस शानदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के साथ ही अजय देवगन ने अपने खुद के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम 3’ ने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की कुल कमाई को पछाड़ दिया है और अब ये अजय देवगन के पूरे फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है. इसके साथ ही ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 300 करोड़ रुपये कमाने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म भी बन गई है. ट्रेड पंडितों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में ये क्राइम थ्रिलर और क्या नए रिकॉर्ड रचती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *