Headlines

दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा

11 अक्टूबर से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान कई लोग अपने घर जाने के लिए रवाना हुए होंगे और जिन लोगों को किसी ट्रेन में टिकट नहीं मिली होगी वे टिकट न मिलने की वजह से परेशान होंगे. ऐसे में अगर आपको भी दुर्गा पूजा के दौरान रात के समय ट्रेन से सफर करना है तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे ने सियालदह साउथ सेक्शन में पूजा स्पेशल नाइट सर्विस चलाने का फैसला किया है.

दरअसल, पूर्वी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की है. पोस्ट में लिखा है कि सियालदह साउथ सेक्शन में 17 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर 2026 तक पूजा स्पेशल नाइट ट्रेनें चलाई जाएंगी. यानी जिन यात्रियों को दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेन से सफर करना है उनके लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

इस रूट पर भी चलेगी ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 03127 लक्ष्मीकांतपुर से रात में 12 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और 1 बजकर 38 मिनट पर बारुईपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03128 बारुईपुर से रात में 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और 1 बजकर 30 मिनट पर लक्ष्मीकांतपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03197 डायमंड हार्बर से रात में 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और 12 बजकर 30 मिनट पर बारुईपुर पहुंचेगी.

बज बज और न्यू अली रूट पर भी चलेगी ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 03193 बज बज से रात में 1 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और 2 बजे न्यू अलीपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03191 बज बज से रात में 12 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 50 मिनट पर न्यू अलीपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03192 सियालदह से रात के समय 11 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और 12 बजकर 18 मिनट पर बज बज पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03195 बज बज से रात 2 बजकर 50 बजे चलकर सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर सियालदह पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03194 न्यू अलीपुर से रात में 1 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और 1 बजकर 25 मिनट पर बज बज पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03196 न्यू अलीपुर से रात में 2 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और 2 बजकर 35 मिनट पर बज बज पहुंचेगी.

सियालदह-बारुईपुर रूट पर चलेगी ट्रेनें 

  • ट्रेन नंबर 03183 बारुईपुर से रात में 2 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 2 बजकर 45 मिनट पर बल्लीगंज पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03181 बारुईपुर से रात में 12 बजकर 35 मिनट पर चलेगी और 1 बजकर 10 मिनट पक बल्लीगंज पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03190 बल्लीगंज से रात में 3 बजे चलेगी और 3 बजकर 35 मिनट पर बारुईपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03189 बारुईपुर से सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और 4 बजकर 30 मिनट पर सिलाहदह पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03184 बल्लीगंज से रात में 1 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और 1 बजकर 55 मिनट पर बारुईपुर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03182 सियालदर से रात में 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और 12 बजकर 25 मिनट पर बारुईपुर पहुंचेगी.

यात्री इन बातों का खास ध्यान रखें

अगर आप रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली नाइट स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपको पहले ट्रेन से जुड़ी सभी बातों की जानकारी हासिल करनी चाहिए. ट्रेन के रूट से लेकर टाइमिंग तक की जानकारी आप रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क करके पता कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों को 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इसलिए सफर से पहले ट्रेन के रूट, तारीख, समय और बुकिंग की जानकारी ले लीजिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *