Headlines

मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत

बिहार के मधुबनी में एक पुलिसकर्मी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी. पूरी घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है. आरोपी ASI की गोली से करीब चार लोग घायल हो गए. इसमें से एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.

कहा जा रहा है कि आरोपी ASI सोमवार (02 नवंबर, 2026) की रात महिला से मिलने के लिए गांव पहुंचा था. ग्रामीणों ने उसे देख लिया तो उसने सरकारी पिस्टल से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया.

 

जानकारी के मुताबिक, ASI का महिला से कथित तौर पर अवैध संबंध था. वह उससे मिलने बलिराजगढ़ गांव आया था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया. ग्रामीणों ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा. पकड़े जाने के डर से ASI ने फायरिंग शुरू कर दी.

चार लोगों को लगी गोली

ASI की फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी. गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान 50 साल के एक व्यक्ति अशोक यादव ने दम तोड़ दिया.

एसएसपी ने दी घटना की जानकारी

मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है. सरकारी पिस्टल से फायरिंग किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *