Headlines

यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, अजय साहनी मुरादाबाद तो मुनिराज बरेली के DIG बने

 

यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक़ मुरादाबाद में डीआईजी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी का तबादला करके अब उन्हें बरेली परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईजी बनाया गया है. जबकि बरेली परिक्षेत्र में तैनात डीआईजी अजय कुमार साहनी का ट्रांसफ़र कर उन्हें मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. अजय साहनी को मुरादाबाद पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है.

बता दें कि आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी उत्तर प्रदेश कैडर के 2009 बैंच के अधिकारी हैं. वो गर्वनर के एडीसी रहे हैं. इसके अलावा वाराणसी, ग़ाज़ियाबाद और शाहजहांपुर में एएसपी पद पर तैनात रहे. एसपी पद पर ग़ाज़ियाबाद और चंदौली में बतौर एसपी भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

वहीं आईपीएस अजय कुमार साहनी की बात की जाए तो वो भी यूपी कैडर के साल 2009 बैच के ही आईपीएस अधिकारी रहे हैं. इससे पहले वो मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस भी रह चुके हैं. साल 2011 में अजय साहनी की तैनाती के दौरान मुरादाबाद में हिसा भड़की थी. इस हिंसा में तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह पर डिंगरपुर में भीड़ में जानलेवा हमला कर दिया था. अजय साहनी उस दौरान कुंदरकी एएसपी और बतौर थाना प्रभारी तैनात थे.

आईपीएस मुनिराज जी और आईपीएस अजय साहनी की जिम्मेदारियों की आपस में अदला-बदली की गई है. इस स्थानांतरण के पीछे चुनाव आयोग के निर्देशों को बड़ी वजह माना जा रहा है. आयोग ने हाल ही में एक ही जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *