Headlines

शुरू हो गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट! इंडिगो के बाद अब अकासा एयर भरेगी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल

 जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जुलाई (आज) को कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई. पहले दिन इंडिगो (Indigo) ने लखनऊ के लिए अपनी पहली उड़ान भरी. इस स्पेशल फ्लाइट में 172 किसान (जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं) सवार हुए. ये वे किसान रहे, जिनकी जमीन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए ली गई थी.

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ये किसान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे और उनका आभार जताया. कुल मिलाकर नोएडा से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट (6E-2278) संचालित की गई, जो आगे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी. इंडिगो का प्लान आगे आने वाले समय में धीरे-धीरे इस एयरपोर्ट को 16 से ज्यादा शहरों से कनेक्ट करने का है, जिनमें हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, श्रीनगर और पंतनगर शामिल हैं.

अकासा एयर का शेड्यूल

अकासा एयर 16 जून, मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के इस नए गेटवे से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए अपनी रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी. एयरलाइन के आने से नेशनल कैपिटल रीजन और दो बड़े बिजनेस सेंटर्स के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है.

इंडिगो का पूरा शेड्यूल 

 

रूट फ्लाइट नंबर कब से हो रही शुरुआत? कब-कब चलेगी?
लखनऊ-नोएडा 6E 2278 15 जून उद्घाटन के मौके पर
नोएडा-बेंगलुरु 6E 2278 15 जून उद्घाटन के मौके पर
हैदराबाद-नोएडा 6E 2490 15 जून रोजाना
नोएडा-अमृतसर 6E 2490 15 जून रोजाना
अमृतसर-नोएडा 6E 2491 15 जून रोजाना
नोएडा-हैदराबाद 6E 2491 15 जून रोजाना
बेंगलुरु-नोएडा 6E 2455 16 जून रोजाना
नोएडा-जम्मू 6E 2455 16 जून रोजाना
जम्मू-नोएडा 6E 2456 16 जून रोजाना
नोएडा-बेंगलुरु 6E 2456 16 जून रोजाना
नवी मुंबई-नोएडा 6E 2729 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-श्रीनगर 6E 2729 1 जुलाई रोजाना
श्रीनगर-नोएडा 6E 2726 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-नवी मुंबई 6E 2726 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-जोधपुर 6E 7675 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-धर्मशाला 6E 7671 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-भोपाल 6E 7653 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-देहरादून 6E 7644 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-बरेली 6E 7626 1 जुलाई सोम/बुध/शुक्र/ रवि
नोएडा-किसनगढ़ 6E 7626 1 जुलाई मंगल/गुरु/शनिवार
नोएडा-लखनऊ कई सारी 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-जयपुर कई सारी 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-पटनानगर कई सारी 1 जुलाई रोजाना
नोएडा-चंडीगढ़ कई सारी 1 जुलाई रोजाना

 

अकासा एयर का शेड्यूल

रूट  फ्लाइट नंबर प्रस्थान का समय आगमन कब से होगी शुरुआत? 
बेंगलुरु-नोएडा QP 1575 16:25 19:15 16 जून
नोएडा-बेंगलुरु QP 1576 19:55 23:00 16 जून
नवी मुंबई-नोएडा QP 2017 07:25 09:35 16 जून
नोएडा-नवी मुंबई QP 2018 10:15 12:30 16 जून

इसके क्या होंगे फायदे

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) के ट्रैफिक से निजात मिलेगी. सुरक्षा चेकिंग और एयरपोर्ट पर लगने वाले वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी.
  • जेवर, यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा और नोएडा के आसपास जमीन और फ्लैट्स के दाम तेजी से बढ़ जाएंगे. इससे रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आएगी.
  • रोजगार के लाखों नए अवसर खुलेंगे. ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी सेक्टर में रोजगार के मौके बढ़ेंगे. साथ ही एविएश, ग्राउंड हैंडलिंग, हॉस्पिटैलिटी, रीटेल और सिक्योरिटी सेक्टर में लाखों युवाओं को नौकरियां मिलेंगी.
  • इससे कनेक्टविटी आसान होगी और उद्योग व निवेश के कई नए रास्ते भी खुलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *