Headlines

NEET UG Counselling 2026: जल्द शुरू होगी काउंसलिंग! जानिए रजिस्ट्रेशन डेट, सीट अलॉटमेंट और 1.36 लाख MBBS सीटों का पूरा प्लान

NEET UG 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित होने के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की नजर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर है. MCC ने अभी तक आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद MBBS और अन्य स्नातक मेडिकल कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी.

MCC की ओर से आधिकारिक काउंसलिंग कैलेंडर अभी जारी नहीं हुआ है. हालांकि संभावित टाइमलाइन के अनुसार राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी अफवाह से बचें.

Event Expected Timeline Status
Official Schedule Release Last Week of July 2026 Awaited
Round 1 Registration First Week of August 2026 Expected
Round 1 Seat Allotment Mid-August 2026 Expected
Reporting to Colleges Mid to Late August 2026 Expected
Round 2 Counselling Late August to Mid-September 2026 Tentative
Round 3 Counselling Mid to Late September 2026 Tentative
Stray Vacancy Round October 2026 Tentative

 

संभावित कार्यक्रम के अनुसार राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट अगस्त के मध्य में जारी हो सकता है. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को अगस्त के मध्य से अंतिम सप्ताह तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. सीट स्वीकार करने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी इसी दौरान पूरी होगी.

आगे की काउंसलिंग कैसे चलेगी?

पहले राउंड के बाद राउंड-2 काउंसलिंग अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के मध्य तक चल सकती है. इसके बाद मॉप-अप राउंड सितंबर के मध्य से अंतिम सप्ताह के बीच आयोजित होने की संभावना है. यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो अक्टूबर में स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा.

कितनी MBBS सीटें बढ़ीं?

इस बार मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर यह है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मौजूदा एडमिशन सत्र के लिए 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है. इसके बाद देशभर में MBBS सीटों की कुल संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है. ये सीटें 823 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होंगी. इनमें 63,296 सरकारी और 73,643 निजी व डीम्ड मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं. इस सत्र में 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी मिली है.

किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें हैं?

MBBS सीटों के मामले में कर्नाटक देश में सबसे आगे है, जहां कुल 15,395 सीटें उपलब्ध हैं. निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कर्नाटक के पास सबसे अधिक 10,995 सीटें हैं. वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, जहां 6,000 सरकारी MBBS सीटें उपलब्ध हैं.

Category Data
Total Registrations 22,79,155
Candidates Appeared Approximately 19,99,000
Qualified Candidates 11,21,170
National Pass Percentage 56.08%
Highest Score 715 / 720
Total MBBS Seats 1,36,939

 

NEET UG 2026 का रिजल्ट कैसा रहा?

री-NEET UG 2026 के लिए 22,79,155 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि लगभग 19.99 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 11,21,170 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए और राष्ट्रीय पास प्रतिशत 56.08% रहा. परीक्षा में 715/720 अंक हासिल कर पंजाब के आर्यन गुप्ता (AIR-1) और हरियाणा के पंशुल बंसल (AIR-2) संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे.

शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

MCC द्वारा शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UG Medical Counselling सेक्शन में Current Events या E-Services/Schedule विकल्प पर क्लिक करके काउंसलिंग शेड्यूल का PDF डाउनलोड कर सकेंगे. सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट न छूटे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *