लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया. उन्होंने कहा मैंने स्पीकर से कई बार आग्रह किया और बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं से भी कहा, लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, मैने अमित शाह का नाम लिया था. छात्रों पर बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं. मैं बीजेपी और RSS से माफी नहीं मांगूगा. छात्रों पर पैलेट गन चलाए गए और यही मुद्दा मैं संसद में उठाना चाह रहा था, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया.’
