Headlines

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, एक्टर का छलका दर्द, बोलें- ‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं’

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव लंबे समय से चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिलहाल एक्टर को कोर्ट से कुछ समय की राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर की ओर से पेश उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें पुश्तैनी संपत्ति बेचकर बकाया रकम चुकाने की बात कही गई है. एक्टर ने कोर्ट को बताया था कि उनके पास 1.15 करोड़ रुपये की रकम तैयार है, जिसे वो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस को लेकर 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक शिकायतकर्ता को देय राशि में से 2 करोड़ रुपये जमा करने का कड़ा निर्देश दिया. अदालत ने साफ कर दिया है कि ये भुगतान होने के बाद ही हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर विचार किया जाएगा. ऐसे में सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई. सर्वोच्च न्यायालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी सजा बढ़ाई भी जा सकती है.

एक्टर ने जमा कराए 1.15 करोड़ रुपये

वहीं, आज  सुनवाई के दौरान राजपाल यादव खुद कोर्ट में मौजूद थे और उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) था, जिसे वो अपनी  पुश्तैनी संपत्ति बेचकर लाए थे. उन्होंने ये कोर्ट में पेश किया. वहीं, अब बाकी बचे 85 लाख रुपये उन्हें 13 अक्टूबर तक चुकाने हैं. वहीं, कोर्ट में जज ने चुटकी लेते हुए राजपाल यादव से कहा- ‘आपकी फिल्मों की तरह, आपका पैसा भी अता पता लापता, गायब है.’ राजपाल ने मायूसी से कोर्ट में कहा कि लोगों का मनोरंजन करते हुए वो खुद ड्रामा बन गए हैं.

राजपाल यादव का झलका दर्द

राजपाल यादव ने कोर्ट में कहा- ‘मेरा बहुत सारा पैसा डूब गया है. इस फिल्म में मुझे 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पिछले 13 सालों से इन लोगों ने मेरी फिल्म नहीं बनने दी. उन्होंने स्टे ऑर्डर ले लिया था. उन्होंने बदले की नीयत से अपने 5 करोड़ रुपये के चक्कर में मेरा 22 करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया.’शुरुआत में मुझसे कहा था कि मैं 100 करोड़ रुपये का आदमी हूं. फिर धमकाया कि वो मुझे अदालतों में घसीटेगा. ​मैं सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा हूं. अब मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूं. ​मैंने 200 फिल्में की हैं और उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है.’

क्या है ये पूरा मामला?

बता दें, राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिये थे. फिल्म नहीं चली और एक्टर कर्ज नहीं चुका पाए. समय के साथ ब्याज लगता गया और ये रकम 9 करोड़ रुपये हो गई और एक्टर ने जो चेक भी दिए थे वो बाउंस हो गए. ऐसे में राजपाल यादव को जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा. फिर एक्टर को 12 दिन जेल में रहने के बाद रिहाई मिल गई थी. इस दौरान बॉलीवुड से तमाम सेलेब्स एक्टर के सपोर्ट में आए और राजपाल यादव ने भी बयान दिया की शिकायतकर्ता बस उन्हें जेल भिजवाना चाहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *