Headlines

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांस ली. जिस वक्त उनकी मां का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल थे. इस दौरान वह युवाओं को टैबलेट वितरण कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपनी मां के निधन की जानकारी नहीं थी. विकास और जनकल्याण से जुड़े सरकारी कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री के जीवन में यह बेहद भावुक कर देने वाला पल रहा. मां के निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *