Headlines

फ्लाईदुबई हमला: भारतीय कैप्टन पर हमले की जांच तेज, NIA ने UAE से मांगी पूछताछ की परमिशन

फ्लाईदुबई फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हुए हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) संभावित भारतीय कनेक्शन की जांच कर रही है. इसी सिलसिले में एनआईए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से दस्तावेज और कुछ लोगों से पूछताछ की परमिशन मांगी है.

एनआईए के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आरोपी ओमानी फर्स्ट ऑफिसर के किसी भारतीय संपर्क या नेटवर्क की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने यूएई को म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत अनुरोध भेजा है. इसमें कुछ दस्तावेजों की कॉपी और वहां कुछ लोगों से पूछताछ की अनुमति मांगी गई है. ऐसे में फिलहाल हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

भारत से जुड़े संभावित संपर्क की भी जांच
जांच के दायरे में ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हमामी के भारत से जुड़े संभावित संपर्क भी शामिल हैं. आरोपी ने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया था. NIA यह भी जांच रही है कि आरोपी ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान किन लोगों के संपर्क में आया था. NIA अब सिर्फ विमान में हुए हमले की नहीं, बल्कि इसके पीछे की बड़ी साजिश और आरोपी के संभावित भारतीय संपर्कों की भी जांच कर रही है.

एनआईए कर रही जांच
एनआईए के डायरेक्टर ने बताया कि आरोपी के बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में इस मामले में केस दर्ज किया था. 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट एफजेड 1073 में ओमानी फर्स्ट ऑफिसर ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था.

कहां हुआ था हमला
स्मित पर हमला सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में जॉर्डन-सऊदी सीमा के पास हुआ था. ये कथित तौर पर विमान हाईजैक करने या क्रैश कराने की कोशिश थी. इस हमले में कैप्टन हीरो मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस फ्लाइट में 174 यात्री और 6 क्रू सदस्य थे. अन्य पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया. आरोपी को सऊदी अथॉरिटीज ने गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *