Headlines

BJP में शामिल हो सकते हैं सपा सांसद के भतीजे अरविंद चौधरी, कुर्मी वोटों पर नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. आज बस्ती से सपा सांसद और बड़े कुर्मी नेता राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. जिसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हैं. बीजेपी की नजर यूपी के कुर्मी वोटरों पर टिकी है. अरविंद चौधरी की बीजेपी में एंट्री को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल यूपी में 2024 में बीजेपी को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, इसकी सबसे बड़ी वजह कुर्मी समाज की बीजेपी से नाराजगी को माना जा रहा है. जिन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा के समर्थन में वोट किया था. समाजवादी पार्टी कुर्मी वोटरों के समर्थन की वजह से ही पूर्वांचल में काफी मज़बूत मानी जाती है. ऐसे में सपा सांसद के घर में सेंध लगाकर बीजेपी ने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं.

कौन हैं अरविंद चौधरी?

अरविंद चौधरी बस्ती से समाजवादी पार्टी के सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं और बड़े कुर्मी नेता माने जाते हैं. अरविंद चौधरी साल 2009 से 2014 तक बस्ती सीट से ही बसपा के सांसद भी रह चुके हैं. अरविंद चौधरी के बीजेपी में शामिल होने से अयोध्या, देवीपाटन और गोरखपुर मंडल के कुर्मी वोटरों पर असर पड़ेगा. जिससे समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में नुक़सान हो सकता है.

अखिलेश यादव और AIMIM में छिड़ी शेरों-शायरी वाली जंग, एक-दूसरे पर वार-पलटवार

सियासी जानकारों की माने तो भारतीय जनता पार्टी अरविंद चौधरी को कप्तानगंज विधानसभा सीट पर चुनाव में उतार सकती है जिससे उनके बीजेपी में आने की कसौटी को भी परखा जा सकेगा. अगर ऐसा होता है तो इससे सपा की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है.

कुर्मी वोटरों का यूपी में प्रभाव

आंकड़ों के मुताबिक यूपी में कुल आबादी में 5-6 फ़ीसद हिस्सेदारी कुर्मी वोटरों की हैं जो यूपी में यादवों के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओबीसी आबादी है. जो यूपी की 50-60 सीटों पर अपना प्रभाव रखते हैं. इनमें पूर्वांचल के महाराजगंज, संतकबीर नगर, सीतापुर, कुशीनगर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, बरेली, उन्नाव, जालौन, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, समेत कई विधानसभा सीट शामिल हैं.

बीजेपी ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को सौंपी है. इनके अलावा यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल को सहप्रभारी बनाया है. ये दोनों नेता भी कुर्मी समाज से आते हैं. इसके अलावा बीजेपी का यूपी में अनुप्रिया पटेल की अपना दल सोनेलाल पार्टी के साथ भी गठबंधन हैं जो कुर्मी समाज की पार्टी मानी जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *