Headlines

कोच्चि पुलिस प्रमुख कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई एक सड़क दुर्घटना मामले को कथित तौर पर गलत तरीके से संभालने के बाद की गई है. इस मामले में एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का 17 वर्षीय बेटा शामिल था. एक कार हादसे में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज-बेंज से एक स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति, जयाबालकृष्णन की मौत हो गई. जयाबालकृष्णन के परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले को कमजोर करने के लिए साजिश रची गई थी. देर रात कार चलाता था लड़का पुलिस के अनुसार, 17 साल का बच्चा अक्सर गाड़ी चलाता था. वह देर रात कार लेकर निकला था ताकि सोशल मीडिया के लिए एक रील बना सके. आरोप है कि जज ने अपने बेटे के फोन से वह तेज कार चलाने वाले फुटेज डिलीट करवा दी थी. हालांकि, जांच टीम ने उसके मोबाइल फोन से फुटेज बरामद कर ली है, जिसमें दुर्घटना से कुछ समय पहले कार को तेज रफ्तार में चलते हुए देखा जा सकता था. पुलिस स्टेशन में खड़ी क्षतिग्रस्त मर्सिडीज और पूरी तरह से नष्ट हो चुकी स्कूटी से पता किया कि टक्कर के समय गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक रही होगी. यह कार 2012 का टर्बो डीजल मॉडल थी, जो पूरी तरह से ऑटोमैटिक थी. पुणे हादसे से मिलता-जुलता मामला कोच्चि का यह मामला मई 2024 में पुणे में हादसे से मिलता-जुलता है, जिसमें एक नाबालिग शामिल था. उस घटना में 17 वर्षीय लड़का तेज रफ्तार पोर्श कार चला रहा था, जिसने एक बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई थी. उस मामले में भी नाबालिग को महज 15 घंटे के भीतर जमानत मिल गई थी. पुणे के एक बड़े रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे को जमानत देते समय यह शर्त रखी गई थी कि वह दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखेगा और अपनी शराब पीने की आदत के लिए इलाज कराएगा. 4  पुलिसकर्मी सस्पेंड कार हादसे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया. इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया. पुलिस रिकॉर्ड की जांच की और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को संभालने के तरीके को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए. शुरुआत में किशोर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही के कारण मौत का कारण बनने से जुड़ी धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे. हालांकि, बाद में उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया था.

Israel’s election produced no clear winner on Tuesday night, with Prime Minister Benjamin Netanyahu and his main rival, Gadi Eisenkot, both falling short of the 61 seats required for a majority in the 120-member Knesset, according to election projections. With more than half the votes counted, Channel 12 and Ynet projected Netanyahu’s bloc winning 56…

Read More

कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर

कोच्चि पुलिस प्रमुख कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई एक सड़क दुर्घटना मामले को कथित तौर पर गलत तरीके से संभालने के बाद की गई है. इस मामले में एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का 17 वर्षीय बेटा शामिल था. एक कार हादसे में जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज-बेंज…

Read More

‘वजहें खत्म नहीं होंगी’, सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके

देश में इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट्स, पोस्ट और वीडियो के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का मामला गरमाता जा रहा है. पत्रकारों, यूट्यूबर्स और कुछ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आरोप लगा रहे हैं कि सरकारी उन्हीं अकाउंटस् के खिलाफ एक्शन ले रही है जो उसकी आलोचना या राजनीतिक व्यंग्य से जुड़े हैं. अब कॉकरोच जनता पार्टी…

Read More

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य

एमएलसी चुनाव उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में 28 सीटों पर हुए हैं. कई सीटों पर नतीजे आ चुके हैं और कहीं अभी काउंटिंग जारी है. एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है. इसे एक भी सीट नहीं मिली है. इतना ही नहीं अपनी सरकार वाले राज्य कर्नाटक में भी कांग्रेस…

Read More

विनाशकारी ‘साइक्लोन अर्नब’ का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर

बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘साइक्लोन अर्नब’ देश के पूर्वी तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह एक ‘अति गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर चुका है….

Read More

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला

अगर आप ट्रेन से सफर करते समय रात में मोबाइल या पावर बैंक चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है….

Read More

Kolkata Chorbagan stampede: Suvendu Adhikari announces Rs 27 lakh compensation for victim’s family

West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari on Friday visited the family of Shubham Sonkar, who died in the Chorbagan Durga Puja pandal stampede in Kolkata, and announced financial assistance of Rs 27 lakh. Accompanied by State Industries Minister Tapas Roy, Adhikari met Sonkar’s family at their residence. He said the state government had a responsibility…

Read More

दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट

दुनिया में महंगाई की मार, तेल के दाम, नौकरी और किसानों के दर्द के साथ ही तूफान की तेज हवाएं सबके पीछे कोई एक कारण नजर आता है तो वो है नीला समंदर. समंदर में उठती लहरें अब सिर्फ तटों तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनका असर खेतों, कारखानों से लेकर बाजारों और रोजगार तक…

Read More

बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर मतगणना के दौरान मंगलवार (27 अक्टूबर, 2026) को CCTV कैमरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की जन सुराज प्रत्याशी दिव्या ज्योति, RJD और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग…

Read More