Headlines

Peddi Box Office Day Collection 13: दूसरे सोमवार फिसली राम चरण की फिल्म, जानें 13 दिनों में कितना कमा पाई ‘पेद्दी’

दूसरे वीकेंड पर शानदार परफॉर्म करने के बाद, राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘पेद्दी’ ने बॉक्स  ऑफिस पर अपने दूसरे मंडे टेस्ट का सामना किया. हालांकि वीकेंड की तुलना में इसकी कमाई में दूसरे मंडे को कमी आई, लेकिन इसने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है और ये एक और बड़े माइलस्टोन की ओर बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

पेद्दी’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
राम चरण और जाह्नवी कपूर की लीड स्टार वाली बुची बाबू सना निर्देशित फ़िल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जबकि इसके पेड प्रीमियर 3 जून को हुए थे. फिल्म से काफ़ी उम्मीदें थीं हालांकि क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआती वीकेंड में इसने ज़बरदस्त परफॉर्म किया. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट आई. लेकिन इसने पहले हफ्ते में 193.55 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 9वें दिन इस फिल्म ने 5.15 करोड़ कमाए. जबकि 10वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 8.10 करोड़ और 11वें दिन 9.20 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन यानी सेकेंड मंडे को ‘पेद्दी’ ने 4.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘पेद्दी’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 220.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘पेद्दी’ ने कितना वसूला बजट?
राम चरण की ‘पेद्दी’ वीकेंड पर तो अच्छा परफॉर्म कर रही है लेकिन वीकडेज में ये भी मंदी की मार झेल रही है. इन सबके बावजूद रिलीज के 13 दिनों में इस फिल्म ने 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं इस फिल्म की लागत 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है ऐसे में इस फिल्म ने अपने बजट का 62.85 फीसदी वसूल कर लिया है. वहीं सेफ जोन में आने के लिए और अपनी पूरी लागत वसूलने के लिए इसे 130 करोड़ और कमाने होंगे.

हालांकि ये फिल्म अब सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है और वीकडेज में गिरावट भी झेल रही है इन सबके बीच अब 130 करोड़ कमाना इस फि्ल्म के लिए मुश्किल लग रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी लागत वसूल कर पाती है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *