Headlines

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आंख की हुई सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की आंख की सर्जरी हुई थी. वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं. हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने आवास 10, जनपथ पर लौट आई हैं.

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर चिंता
सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है. उन्हें पेट, फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याएं रहती हैं. उनका इलाज समय-समय पर नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चलता रहा है.

24 मार्च को भर्ती हुई थीं सोनिया
इससे पहले 24 मार्च को भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी को सिस्टमिक इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें 24 मार्च की रात 8:22 बजे बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. जांच के दौरान पेट (एब्डॉमिनल) और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पाया गया था.

कांग्रेस की सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार
सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उन्होंने कई दशकों तक पार्टी के नेतृत्व को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है. वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा की मां हैं.

राजनीति में कब की एंट्री?
राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी कई वर्षों तक राजनीति से दूर रहीं. हालांकि कांग्रेस नेताओं के लगातार आग्रह के बाद उन्होंने 1997 में सक्रिय राजनीति और सार्वजनिक जीवन में कदम रखा. साल 1998 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला. इसके बाद उन्होंने लगातार 22 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व किया और कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली महिला नेता बनीं. 2019 में सोनिया गांधी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं. उन्होंने करीब तीन वर्षों तक इस जिम्मेदारी को निभाया और पार्टी को कई राजनीतिक चुनौतियों के बीच नेतृत्व प्रदान किया.

One thought on “Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आंख की हुई सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *