Headlines

आलिया भट्टी की पहली हॉरर फिल्म… ‘तुम्बाड’ के सीक्वल में हुई एंट्री; सोहम शाह के पोस्ट से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब जल्द ही अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में नजर आने वाली हैं. इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेन एक्टर सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. सोहम ने आलिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए सोहम ने लिखा, ‘एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है’. साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट का ‘तुम्बाड 2’ में वेलकम किया. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.

इस फिल्म का हिस्सा बनने पर आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स से खुलकर बात की. आलिया ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार ‘तुम्बाड’ देखी थी, तभी से ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब रही है. उन्होंने बताया कि ऐसी बहुत कम फिल्में बनती हैं जो लोगों के दिमाग पर इतना गहरा असर छोड़ती हैं. आलिया के मुताबिक, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ा और शानदार मौका है. वो इस मिस्टीरियस और यूनिक स्टोरी का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

फिल्म में असली बारिश का जादू

‘तुम्बाड’ फिल्म की सबसे बड़ी खासियत उसका माहौल और लगातार होने वाली बारिश थी. फिल्म के पहले पार्ट को असली लुक देने के लिए मेकर्स ने चार साल तक मॉनसून के मौसम में शूटिंग की थी. अब ‘तुम्बाड 2’ के लिए भी मेकर्स उसी तरह की असली और नेचुरल चीजें पर्दे पर दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस बार टीम किसी भी तरह की नकली या आर्टिफिशियल बारिश का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है. इसलिए वे असली बारिश की तलाश में जुटे हुए हैं.

मौसम के हिसाब से होगी शूटिंग

फिल्म की टीम मौसम के मिजाज पर लगातार नजर बनाए हुए है. जहां भी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद होती है, शूटिंग शेड्यूल को उसी हिसाब से बदल दिया जाता है. मेकर्स ने कुछ जगहों को सिर्फ इसलिए चुना है, क्योंकि वहां बहुत भारी बारिश हो रही है. सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म में बारिश सिर्फ एक मौसम नहीं बल्कि कहानी का एक जरूरी किरदार है. यही वजह है कि पूरी टीम मौसम के प्रिडिक्शन के हिसाब से अलग-अलग लोकेशन पर भागदौड़ कर रही है ताकि सब कुछ बिल्कुल असली लगे.

फिल्म की टीम और डायरेक्टर

‘तुम्बाड 2’ को सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसके कर्ता-धर्ता खुद एक्टर सोहम शाह हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट में उनका साथ पेन स्टूडियोज के मालिक और जाने-माने प्रोड्यूसर डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा दे रहे हैं. वहीं, अगर फिल्म के डायरेक्शन की बात करें, तो इस बार इस यूनिवर्स की कमान आदेश प्रसाद संभाल रहे हैं. आदेश प्रसाद इस बेहद पॉपुलर कहानी के अगले हिस्से को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म से जुड़े सभी लोग इस प्रोजेक्ट को लेकर दिन-रात काफी मेहनत कर रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सिनेमा लवर्स के लिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ‘तुम्बाड 2’ अगले साल यानी 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था, इसलिए इसके दूसरे पार्ट से भी ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं. आलिया भट्ट के आने से फिल्म का लेवल और ज्यादा बढ़ गया है. अब देखना होगा कि सोहम, आलिया और नवाज की यह तिकड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *