Headlines

‘हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था…’, स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 सितंबर) को फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मित माछर से फोन पर बातचीत की. इस दौरान पीएम ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि देश आपके स्वागत के लिए तैयार है. पीएम मोदी और स्मित की बातचीत का वीडियो सामने आया है. इसमें माछर ने बताया कि बुधवार को जब उनपर उड़ान के दौरान को पायलट ने हमला किया तो क्या क्या हुआ.

उन्होंने पीएम को बताया, ”मैं गिर चुका था, लेकिन मुझे लगा कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो…मैं अगर नहीं उठा तो…मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं. मैं जब नीचे गिरा तो जहाज नीचे की तरफ आ रहा था. मुझे बिल्कुल पता था कि ये लास्ट पुश है स्मित कुछ कर दे. दरवाजा बस वही है, तब भी मैं मार खा ही रहा था. बाकी सबका भी वहां उतना ही रोल था. मैं सबको नहीं मरने दे सकता. मैं मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था. मैं हमेशा पढ़ता हूं.”

स्मित ने पीएम मोदी की तरफ से कॉल आने पर कहा, ”मैंने कभी सोचा नहीं था कि आपसे बातचीत होगी. मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं. गर्व महसूस हो रहा है. मैं उस मूवमेंट में, मैं लाइफ के लिए लड़ रहा था.”

पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान स्मित माछर भावुक नजर आए. पीएम मोदी ने कहा, ”अगर मेरे सामने आप भावुक नहीं होगे तो कहां होंगे? आपने इतना बड़ा काम किया है, हर देशवासी दुनिया के लोग आपसे मिलने और बातचीत के लिए आतुर हैं. आपने हनुमान चालीसा की बात कही…मैं इसके लिए गीता बेन को प्रणाम करूंगा. मैं आपकी मां और पत्नी से बात की. बहुत हिम्मत से वो बात कर रहीं थी. पूरे देश का नाम आपने रौशन किया है.”

आप जल्द ही स्वस्थ्य होंगे- पीएम मोदी

स्मित ने कहा, ”मैं सुबह में हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. संस्कृति से दूर नहीं हूं. मैं यहां भी देश से दूर नहीं हूं.”

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि लोग आपके लिए दुआएं कर रहे हैं. पूजा प्रार्थना कर रहे हैं. उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. आप जल्द ही स्वस्थ्य होंगे. आपके स्वागत के लिए देश तैयार है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं सऊदी सरकार का आभारी हूं. आपको जब भी जरूरत लगे, हम फोन पर हैं. आपने सबको बचा लिया.

पीएम मोदी ने कहा, ”आपके धैर्य, सूजबूझ ने फिक्सन ऑफ सेकेंड में निर्णय लिया और इतने लोगों की जान बचा ली. हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, देने वाले हैं.”

विमान में चाकूबाजी

बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड1073 ने 30 सितंबर को इमरजेंसी मैसेज भेजे थे. इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया.

इमरजेंसी में विमान को तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे पर उतारा गया. इस घटना ने दुनियाभर में हलचल मचा दी. विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे.

विमान पर सवार यात्रियों ने बताया कि पायलट खून से लथपथ थे. उनपर को पायलट ने चाकू से हमला किया था. उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है.एक इजराइली यात्री ने बताया कि यात्री और चालक दल का एक सदस्य कॉकपिट में घुसा और मिलकर उस पायलट पर काबू पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *