Headlines

9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ‘भारत कई दशकों से…’

अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और पेंटागन मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के आज 25 साल पूरे हो गए. इस घातक आतंकी हमलों को याद करते हुए पीएम मोदी ने इशारों में पाकिस्तान को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि हम इस अभिशाप से निपटने के सभी प्रयासों के साथ मजबूती से खड़े हैं.

पीएम मोदी ने 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ”हमलों को 25 साल हो गए हैं. इस मौके पर हम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. साथ ही, उन परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई.”

पीएम मोदी ने कहा, ”दुनियाभर में आतंकवाद ने अनगिनत लोगों की जान ली है. सीमा पार आतंकवाद के पीड़ित के रूप में भारत कई दशकों से इस लड़ाई में सबसे आगे रहा है.”

उन्होंने कहा, ”आतंकवाद का खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन इसके हर रूप और स्वरूप के खिलाफ हमारा संकल्प और विरोध अडिग है. हम इस अभिशाप से निपटने के सभी प्रयासों के साथ मजबूती से खड़े हैं.”

आतंकियों का मददगार पाकिस्तान

बता दें कि अल-कायदा के सरगना और 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था.

पाकिस्तान लगातार आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद की मदद करता रहा है. पाकिस्तानी कि खुफिया एजेंसी आईएसआई कि मदद से ये आतंकी भारत में कई हमलों को अंजाम दे चुके हैं.

हालांकि भारत ने हर हमले का जवाब दिया. 2019 में भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक किए और 2025 में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम तक पहुंचाया. इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिए. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के करतूतों को उजाकर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *