Headlines

Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज

फायरिंग विवाद में अब पटना वाले खान सर (Khan Sir) फंसते नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पटना के कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह एफआईआर हुई है. पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज की है.

फायरिंग मामले में खान सर के अंगरक्षक की गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है. अब सवाल उठने लगा है कि क्या इस मामले में खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है? हालांकि अभी इस पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

कल खान सर से हुई थी लंबी पूछताछ

खान सर की गिरफ्तारी होगी या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है. अभी बीते गुरुवार (04 जून, 2026) को ही पटना पुलिस ने खान सर से इस पूरे विवाद में लंबी पूछताछ की थी. आगे फिर से उनसे पूछताछ की संभावना है. पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है. अब तक घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं. इसके आधार पर भी जांच हो रही है.

अब तक पांच लोगों की हुई है गिरफ्तारी

बता दें कि कोचिंग के विवाद में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोग शामिल हैं और खान सर के दो अंगरक्षक हैं. इन्हें न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल भेजा गया है. इस केस में आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. खान सर के जो दोनों अंगरक्षक हैं उनके हथियार को जब्त कर लिया गया है. अब देखना होगा कि पटना पुलिस आगे क्या कदम उठाती है. सूत्रों की मानें तो खान सर के जो अंगरक्षक हैं उन्होंने फायरिंग की बात को स्वीकार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *