Headlines

पुणे में भारी बारिश बनी काल, भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत; मलबे में फंसे कई मजदूर

 भारी गर्मी के बीच अब मानसून की दस्तक हो चुकी है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बुधवार ( 8 जुलाई 2026) को महाराष्ट्र के पुणे में भी भारी बारिश दर्ज की गई. इस बीच महारा मोशी स्थित पिंपरी चिंचवड नगर निगम (PCMC) के वेस्ट टू एनर्जी (WTE) प्लांट की तीन मंजिला एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ढह गई.

अधिकारियों के मुताबिक, मलबे के नीचे 15-16 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 1 बजकर 45 मिनट पर इमारत ढह गई, जिसके बाद PCMC फायर ब्रिगेड ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

 

मलबे के नीचे फंसे लोग 

दुर्घटना को लेकर NDRF के कर्मचारियों को भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए घटनास्थल पर भेजा गया. फायर ब्रिगेड के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और अभियान जारी है. अधिकारी ने कहा,’ माना जा रहा है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, लेकिन सही संख्या की पुष्टि करना या किसी के हताहत होने की पुष्टि करना अभी बेहद जल्दबाजी होगी.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *