Headlines

सरकार ने रातोंरात बढ़ाई कस्‍टम ड्यूटी, सुबह होते ही चांदी 17000 और सोना 9200 रुपये महंगा

सरकार की तरफ से मंगलवार रात कस्‍टम ड्यूटी बढ़ाकर 15% क‍िये जाने के बाद आज सोने की कीमत में र‍िकॉर्ड तेजी देखी गई. बुधवार सुबह के कारोबार में एमसीएक्‍स (MCX) पर सोने का रेट रिकॉर्ड लेवल को छू गया. कमोडिटी मार्केट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सोने और चांदी ने तेजी के प‍िछले र‍िकॉर्ड को लांघ द‍िया. एमसीएक्‍स पर 10 ग्राम सोने का रेट 1,63,000 रुपये के करीब पहुंच गया. जून वायदा के लिए सोने के दाम 1% की बढ़त के साथ ₹1,54,851 पर खुले थे. लेकिन कुछ ही देर में खरीदारी इतनी तेज हुई कि कीमत ने 6% का ‘अपर सर्किट’ छू लिया.

सोने में आई उछाल से गोल्‍ड 9,206 रुपये महंगा होकर 1,62,648 रुपये प्रति 10 ग्राम के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. चांदी की हालत भी कुछ ऐसी ही रही और जुलाई वायदा के दाम में 16,743 रुपये की भारी बढ़त देखी गई. इसके साथ ही चांदी चढ़मकर 2,95,805 प्रति किलो के लेवल पर पहुंच गई. ट्रेडर्स का मानना है कि टैक्स में अचानक हुए 9% के इजाफे के बाद बाजार का सेंटीमेंट बदल गया है. इम्‍पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी की सप्लाई महंगी हो गई है.

बाजार में क्‍यों आई तेजी?
बाजार में अचानक तेजी के पीछे सरकार का वह बड़ा फैसला है, जिसके तहत सोने और चांदी पर इम्पोर्ट टैरिफ को 6% से बढ़ाकर सीधा 15% कर दिया गया है. विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने और कीमती धातुओं की विदेशी खरीद पर कंट्रोल करने के लि‍ए यह कड़ा कदम उठाया गया है. नई व्यवस्था के अनुसार सोने और चांदी के कई कैटेगरी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया गया है. 5% का एग्रीकल्‍चर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) पहले की ही तरह जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *