Headlines

हार्ट अटैक ने ली 48 साल के फेमस एक्टर-प्रोड्यूसर की जान, अस्पताल में तोड़ा दम, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का निधन हो गया है. 47 साल की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक चले जाने से पूरा सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन जगत सदमे में है.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दिलीप राज बुधवार सुबह अपने घर पर ही थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़े. परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था.

टीवी से लेकर फिल्मों तक शानदार रहा सफर
दिलीप राज ने टीवी स्क्रीन पर काम कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल ‘कंबडा माने’ में काम किया और बाद में जननी, अर्ध सत्य, रंगोली, कुमकुम भाग्य, मांगल्या, प्रीतिगागी जैसे शोज में काम किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाई फ्रेंड’ से डेब्यू किया था. बाद में साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिलान’ में विलेन की भूमिका में बेहतरीन काम किया. इसके बाद ‘7 ओ क्लॉक’ और ‘क्षण क्षण’ में भी काम किया. इन सब फिल्मों के बाद उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक टैलेंटेड एक्टर के रूप में पॉपुलैरिटी मिली.

One thought on “हार्ट अटैक ने ली 48 साल के फेमस एक्टर-प्रोड्यूसर की जान, अस्पताल में तोड़ा दम, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *