Headlines

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

IPL 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया. 16 अंकों के साथ GT अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है, हालांकि अभी भी टीम का प्लेऑफ टिकट कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन उनका आगे जाना लगभग तय हो गया है. वहीं इस बड़ी हार के बाद SRH का चांस थोड़ा कम हो गया है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच महत्वपूर्ण मैच है, दोनों प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है. जानिए सभी टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावना कितने प्रतिशत है.

IPL 2026 में लीग स्टेज के कुल 70 मैच होंगे, जिसमें से 56 मैच हो चुके हैं. अब 14 मैच बचे हुए हैं. 2 टीमें (मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं, ये अब 14 अंकों तक नहीं पहुंच सकती. दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाने का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन उनके लिए बहुत मुश्किल है. जानिए सभी 8 टीमों का प्लेऑफ में जाने का चांस कितने प्रतिशत है.

  1. गुजरात टाइटंस: गुजरात ने 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है और 4 हारे हैं. टीम के 16 अंक और नेट रन रेट +0.551 का है. GT का प्लेऑफ में जाने का चांस अब 99.6 प्रतिशत हो गया है, यानी टीम आधिकारिक रूप से नहीं पहुंची है लेकिन ऐसा लगभग नामुमकिन है कि टीम अब बाहर हो जाए. गुजरात टॉप-2 में फिनिश करे, इसकी संभावना 84.5 प्रतिशत है.
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बेंगलुरु ने 11 में से 7 मैच जीते हैं. 14 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट +1.103 है जो GT से भी बेहतर है. RCB का चांस 88.1 प्रतिशत है कि वो प्लेऑफ में जगह बनाएगी, टॉप-2 में रहने का उनका चांस 59 प्रतिशत है.
  3. सनराइजर्स हैदराबाद: मंगलवार को हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचने का चांस घटकर 76.8 प्रतिशत रह गया है. उनका टॉप-2 में जगह बनाने का चांस सिर्फ 35.5 है.
  4. पंजाब किंग्स: पंजाब का प्लेऑफ में जाने का चांस भी काफी घट गया है, ये 64.5 प्रतिशत रह गया है. लगातार चार मैचों में हार के बाद उनका टॉप-2 में बनकर लीग स्टेज खत्म करना भी मुश्किल हो गया है. सिर्फ 28.8 प्रतिशत चांस है कि PBKS टॉप-2 में रहेगी.
  5. चेन्नई सुपर किंग्स: शुरूआती मैचों में हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स कई दिनों तक 10वें नंबर पर रही थी, लेकिन टीम ने अच्छी वापसी की है और प्लेऑफ में जाने के लिए दावेदारी पेश कर रही है. CSK का प्लेऑफ में जाने का चांस 53.9 प्रतिशत है, लेकिन टॉप-2 में रहे इसका चांस सिर्फ 22 प्रतिशत है.
  6. राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में जाने का चांस 53.8 प्रतिशत रह गया है. RR टॉप-2 में रहे, इसकी संभावना भी घटकर 18.2 प्रतिशत रह गई है.
  7. कोलकाता नाइट राइडर्स: कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ में जाने का चांस 12.8 प्रतिशत है, लेकिन उनके लिए टॉप-२ में जगन बनाने की संभावना न के बराबर है. इसकी संभावना सिर्फ 3.6 प्रतिशत है.
  8. दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा, क्योंकि उनकी संभावना सिर्फ 3.2 प्रतिशत है. दिल्ली अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर है. दिल्ली के टॉप-2 में आने की कोई संभावना नहीं है.

2 thoughts on “IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *