मार्केटकैप के आधार पर देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल टाटा समूह के भीतर सब ठीक नहीं है. टाटा के बोर्ड रूम ड्रामे से लेकर टाटा ट्रस्ट में मची हलचल के बीच एक और बड़ी खबर आई है. टाटासंस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है . हालांकि, वो अपने कार्यकाल (फरवरी 2027) को पूरा करेंगे. अब तक की जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखरन दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे.
टाटासंस के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
टाटासंस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के वक्त ने सबको हैरान किया है. 18 अगस्त को AGM की मीटिंग होने वाली है.इस मीटिंग में ठीक पहले उनका ये इस्तीफा कई सवाल उठाता है. साल 2016 में एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया था. साल 2017 से वो टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किए गए. फरवरी 2027 में उनका कार्यकाल पूरा होने वाला है. इस बात के कयास तेज थे कि उन्हें एक बार फिर से एक्सटेंशन मिल जाएगा, लेकिन Tata Trusts और चेंद्रशेखरन के बीच बढ़ते मतभेद की वजह से 12 अगस्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
